दौसा-लालसर सड़क मार्ग पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार बिरासणा निवासी हरिसिंह गुर्जर (69) पुत्र कुंवरपाल गुर्जर अपनी पत्नी कौशल्या देवी गुर्जर (71) के साथ बाइक से बिरासणा से टोरडा जा रहे थे। इसी दौरान दौसा-लालसर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पापड़दा पुलिस के ड्यूटी ऑफिसर गणपत सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हुए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

