राजस्थान रणजी टीम में चूरू के हेमंत कुमार का चयन हुआ है। हेमंत जयपुर में होने वाले दो रणजी ट्रॉफी मैचों में भाग लेने के लिए चुने गए हैं। जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने बताया कि हेमंत चार दिवसीय रणजी मैच में भाग लेने वाले जिले के एकमात्र खिलाड़ी हैं। संघ के सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि हेमंत राज्य स्तरीय सीनियर कॉल्विन शील्ड प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज रहे हैं। राजगढ़ तहसील के रहने वाले हेमंत लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। राजस्थान में 5-6 गेंदबाज राष्ट्रीय स्तर के होने के कारण वे चयन से वंचित हो रहे थे। 11 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले मैच में हेमंत राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

