फर्रुखाबाद में ऑटो की टक्कर से दो एमआर घायल:एक एमआर का पैर कुचला, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

फर्रुखाबाद में ऑटो की टक्कर से दो एमआर घायल:एक एमआर का पैर कुचला, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

फर्रुखाबाद के हथियापुर नवाबगंज मार्ग पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो एमआर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से लोहिया अस्पताल लाया गया। हरदोई जनपद के सवाजपुर थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय आदर्श अपने साथी 25 वर्षीय सचिन के साथ नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित पैथोलॉजी पर सामान देने गए थे। सचिन ने बताया वह दोनों एमआर है। शनिवार की देर शाम यह लोग बाइक से वापस लौटकर फर्रुखाबाद आ रही थे। इस दौरान हथियापुर नवाबगंज मार्ग पर तेज रफ़्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सचिन उछलकर दूर गिर उसके पैर में चोट आई। जबकि आदर्श ऑटो में उलझ गया। इस दौरान उसका सीधा पर पूरी तरह से कुचल गया। वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में दोनों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया। यहां से चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने आदर्श को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल में नितिन का उपचार जारी है। नितिन के पैर में सात टांके आए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *