महराजगंज के सदर तहसील क्षेत्र की निवासी विधवा साविती देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके घर तक आने-जाने का रास्ता कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर बंद कर दिया है। साविती देवी ने इस मामले में कोर्ट में केस किया था, जिसमें रास्ता खाली करने का आदेश मिला था। इसके बावजूद उन्हें अब तक रास्ता नहीं मिला है। साविती देवी स्वर्गीय रामशबद राव की पत्नी हैं और लाखमा थरुआ गांव की निवासी हैं। उन्होंने लेखपाल अमित पर आरोप लगाया है कि रास्ता खुलवाने के बजाय उसे बंद कराने के लिए पैसे लिए गए हैं। साविती देवी करीब 10 वर्षों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर रास्ता खुलवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेखपाल अमित ने इन आरोपों को गलत बताया है।

