बरेली कॉलेज में हुआ नशा मुक्त भारत शपथ कार्यक्रम:जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बरेली कॉलेज में हुआ नशा मुक्त भारत शपथ कार्यक्रम:जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बरेली कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग ने सेवा संकल्प अभियान के तहत नशा मुक्त भारत पर व्याख्यान और शपथ कार्यक्रम किया। विधायक संजीव अग्रवाल और प्राचार्य ओपी राय ने दीप जलाकर इसे शुरू किया। प्राचार्य ओपी राय ने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा राष्ट्र विकास में लगानी चाहिए। विधायक संजीव अग्रवाल ने विकसित भारत के लिए नशा मुक्त भारत की जरूरत बताई, कहा सीएम योगी ने सभी संस्थानों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की उप प्राचार्य प्रोफेसर वंदना शर्मा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। नशा मुक्ति केंद्र की डॉ. रूपाली ने नशे के बुरे असर बताए। कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार मिले। भाषण में राधिका खन्ना पहले, राजप्रताप तोमर दूसरे रहे। क्विज में बरेली कॉलेज की टीम (सत्येंद्र, आशीष, योगेश) ने पहला स्थान पाया। चित्रकला में सौम्या पहले, मुस्कान राजपूत दूसरे और मीना तीसरे स्थान पर रहीं। एन.सी.सी. कैडेट आकांक्षा सम्मानित हुईं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *