कुरुक्षेत्र के लाडवा में रिलेशनशिप को लेकर चल रहे विवाद के बीच 25 साल युवक ने खेत के ट्यूबवेल पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां करीब 12 घंटे इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। लड़की के थाने में शिकायत देने के बाद युवक टेंशन में आ गया था। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गुरबचन सिंह निवासी बीड़ खैरी के रूप में हुई। गुरबचन पिछले करीब एक महीने से चुप-चुप रहता था और टेंशन में चल रहा था। परिवार ने आरोप लगाया कि गुरबचन सिंह किसी युवती के साथ रिलेशनशिप में था। दोनों के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। कल बुलाया था लाडवा थाने इसी विवाद को लेकर युवती की ओर से पहले महिला थाने में शिकायत दी गई थी। उस समय समझौता हो गया था। बाद में दोबारा लाडवा थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को कल यानी 2 अक्टूबर को थाने में बुलाया गया था। हालांकि दोनों ही परिवार थाने में नहीं पहुंचे थे। इलाज से किया इनकार परिवार के मुताबिक, गुरबचन पिछले करीब एक महीने से तनाव में रहने लगा था। उसे इलाज कराने के लिए भी कहा गया था, लेकिन उसने इलाज कराने से इनकार कर दिया। गुरबचन कल सुबह खेत में ट्यूबवेल पर था। इसी दौरान उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार मौके पर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिजनों ने उसकी जेब की तलाशी ली। तब उसकी जेब से जहरीले पदार्थ की डिब्बी मिली। इसके बाद परिजन उसे तुरंत कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। रात उसने इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया- राजीव कुमार थाना लाडवा के SHO राजीव कुमार ने बताया कि परिवार ने भाई ने बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। युवक के खिलाफ थाने में शिकायत आई थी। शिकायत मिलने पर उसे थाने बुलाया गया था, लेकिन दोनों पक्ष थाने में नहीं आए। फिलहाल परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

