India vs West Indies 3rd ODI: भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत के लिए 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। इस मुकाबले में एक समय 40 ओवर में भारत का स्कोर 246/5 था। इसके बाद केएल राहुल ने अपने गेयर बदले और अंतिम की 60 गेंदों पर 105 रन टीम के खाते में जोड़े। केएल राहुल ने काफी तेजी से खेलते हुए 87 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 129 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके साथ ही वह युवराज सिंह और एमएस धोनी के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं।
नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़े वनडे स्कोर
रैंक
खिलाड़ी
रन
विपक्षी
मैदान
साल
1
युवराज सिंह
139
ऑस्ट्रेलिया
सिडनी
2004
2
एमएस धोनी
134
इंग्लैंड
कटक
2017
3
केएल राहुल
129*
वेस्टइंडीज
न्यू चंडीगढ़
2026
4
एमएस धोनी
124
ऑस्ट्रेलिया
नागपुर
2009
भारत की बेहद खराब शुरुआत, केएल ने अकेले टीम को संभाला
दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे ओवर में ही शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के विकेट गंवा दिए थे। ये दो लगातार झटके भारत को जायडेन सील्स ने दिए। इसके बाद रोहित शर्मा ने रुतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम 141 के स्कोर तक पहुंचा दिया। रोहित 92 रन बनाकर आउट हुए अपने शतक से चूक गए। इसके बाद केएल राहुल ने गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिए 19 रन जुटाए। गायकवाड़ 69 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए। फिर राहुल ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी की। वह 87 गेंदों पर 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 129 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।