बच्चों को पढ़ाया-कविता सुनीं, सड़क की गुणवत्ता देखी:देवास कलेक्टर ने स्टूडेंट्स काे समझाया; पढ़ाई जारी रखने पर जोर

बच्चों को पढ़ाया-कविता सुनीं, सड़क की गुणवत्ता देखी:देवास कलेक्टर ने स्टूडेंट्स काे समझाया; पढ़ाई जारी रखने पर जोर

देवास के आगरोद स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आठवीं की छात्राओं से गणित के सवाल हल करवाए। जब छात्राओं को सवाल हल करने में मुश्किल हुई, तो कलेक्टर ने खुद चॉक उठाई और ब्लैकबोर्ड पर आसान तरीका समझाया। कुछ देर के लिए वे शिक्षक की भूमिका में नजर आए। कलेक्टर ने स्कूल में छात्रों की संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति और पढ़ाई की व्यवस्थाएं जांचीं। उन्होंने छात्रों को बेहतर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और प्राचार्य को शिक्षण की गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। विद्यालय परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने कविताएं सुनाईं, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने पोषण आहार और बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी भी ली। कलेक्टर ने रालामंडल में एक औद्योगिक इकाई देखी और पटलावदा से शीलाखेड़ी तक बन रही सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की क्वालिटी जांची और अधिकारियों को तकनीकी नियमों के अनुसार काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *