आलीराजपुर कलेक्टर ने मोरधी में योजनाओं का निरीक्षण किया:पंचायत से राशन दुकान तक जमीनी हकीकत परखी, लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश दिए

आलीराजपुर कलेक्टर ने मोरधी में योजनाओं का निरीक्षण किया:पंचायत से राशन दुकान तक जमीनी हकीकत परखी, लंबित प्रकरण निपटाने के निर्देश दिए

कलेक्टर नीतू माथुर ने मोरधी में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और राशन दुकान सहित सरकारी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने योजनाओं की जानकारी ली और लंबित मामले जल्द निपटाने को कहा। कलेक्टर ने मनरेगा, कपिलधारा, पौधरोपण और जल संवर्धन से जुड़े कार्यों की जांच की। उन्होंने सक्रिय जॉब कार्ड, जल संरक्षण के काम और 2024-25 के लंबित कार्यों की जानकारी ली। पूरे कामों के रिकॉर्ड ठीक रखने को कहा। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे घर और संबल योजना के परिवार व अनुग्रह सहायता से जुड़े मामलों की भी समीक्षा हुई। कलेक्टर ने लंबित मामले तुरंत निपटाने को कहा। उन्होंने पेंशन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्थाएं भी देखीं। पात्रों को समय पर लाभ दिलाने को कहा। कलेक्टर ने मोरधी निवासी प्रकाश भिड़े के आम के बगीचे का निरीक्षण कर ग्रामीणों को कृषि व बागवानी बढ़ाने को कहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *