दियारा में राहत सामग्री नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रोटेस्ट:बैजुआ पंचायत के कई वार्डों में नहीं मिली राहत, BDO बोली- जल्द होगा वितरण

दियारा में राहत सामग्री नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रोटेस्ट:बैजुआ पंचायत के कई वार्डों में नहीं मिली राहत, BDO बोली- जल्द होगा वितरण

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड क्षेत्र के दियारा स्थित बैजुआ पंचायत के वार्ड नंबर-3 में बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के कई क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है, लेकिन बैजुआ पंचायत के वार्ड नंबर-2, 3, 12, 13 और 14 में अब तक सभी प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री नहीं मिल सकी है। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण कुनकुन मियां, महावीर दास, गौरीशंकर सिंह, मदन यादव और वासुदेव कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने बताया कि गंडक नदी का पानी गांवों में घुसने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन बाढ़ के पानी में घरों में रखा अनाज भीगकर नष्ट हो गया। इससे कई परिवारों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति से जूझने के बावजूद उन्हें आवश्यक राहत सामग्री का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दियारा क्षेत्र चारों तरफ से गंडक नदी के पानी से घिरा हुआ है। ऐसे में गांव से बाहर आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण नाव से आवागमन करना भी जोखिम भरा हो गया है। जरूरी सामान खरीदने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बाहर जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित वार्डों में तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इधर, बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को दियारा क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया गया था। जो लोग वितरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें शनिवार को राहत सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड क्षेत्र के दियारा स्थित बैजुआ पंचायत के वार्ड नंबर-3 में बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिलने से नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के कई क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है, लेकिन बैजुआ पंचायत के वार्ड नंबर-2, 3, 12, 13 और 14 में अब तक सभी प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री नहीं मिल सकी है। प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण कुनकुन मियां, महावीर दास, गौरीशंकर सिंह, मदन यादव और वासुदेव कुशवाहा समेत अन्य लोगों ने बताया कि गंडक नदी का पानी गांवों में घुसने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन बाढ़ के पानी में घरों में रखा अनाज भीगकर नष्ट हो गया। इससे कई परिवारों के सामने भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ की स्थिति से जूझने के बावजूद उन्हें आवश्यक राहत सामग्री का इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दियारा क्षेत्र चारों तरफ से गंडक नदी के पानी से घिरा हुआ है। ऐसे में गांव से बाहर आने-जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण नाव से आवागमन करना भी जोखिम भरा हो गया है। जरूरी सामान खरीदने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बाहर जाने में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित वार्डों में तत्काल राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें इस संकट की घड़ी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इधर, बैरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को दियारा क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण किया गया था। जो लोग वितरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें शनिवार को राहत सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *