Rajasthan IPS Transfer : सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, राजस्थान में 14 IPS के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी भी बदले

Rajasthan IPS Transfer : सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, राजस्थान में 14 IPS के ट्रांसफर, कई जिलों के एसपी भी बदले

Rajasthan IPS Transfer : राजस्थान में पंचायत चुनाव के डेट की घोषणा के साथ ही सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया। राजस्थान में 14 आइपीएस के ट्रांसफर किए गए। साथ ही प्रदेश के कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। राजस्थान के संयुक्त शासन सचिव डा. धीरज कुमार सिंह ने 14 आइपीएस के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है।

पंचायत चुनाव से पहले ही आज 15 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस में 14 आइपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापना में बदलाव किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर तक कई अधिकारियों को नए पद दिए गए हैं। आधिकारिक आदेश के अनुसार अधिकारियों के वर्तमान पद और नए पद इस प्रकार हैं।

अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (I), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के स्थान पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर के नए पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय सिंह 2009 बैच के आइपीएस हैं। न्यूज अपडेट हो रही है। डॉ. रामेश्वर सिंह को उप महानिरीक्षक पुलिस, एंटीकरप्शन ब्यूरो-प्रथम, जयपुर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर में नियुक्त किया गया है। डॉ. रामेश्वर सिंह 2009 बैच के आइपीएस हैं।

विकास शर्मा को उप महानिरीक्षक पुलिस, कॉर्मिक, पुलिस मुख्यालय, जयपुर से हटा कर उप महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी., जयपुर पर स्थानांतरित किया गया है।विकास शर्मा 2010 बैच के आइपीएस हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *