पति बोला- मारना नहीं, सिर्फ नाक काटना चाहता था:छतरपुर में पत्नी का मर्डर किया, पहले मुक्का-लात मारे, फिर 2 मिनट तक चाकू से गला रेता

पति बोला- मारना नहीं, सिर्फ नाक काटना चाहता था:छतरपुर में पत्नी का मर्डर किया, पहले मुक्का-लात मारे, फिर 2 मिनट तक चाकू से गला रेता

‘मेरा इरादा पत्नी की हत्या करने का नहीं था, मैं सिर्फ उसकी नाक काटना चाहता था।’ यह बयान छतरपुर की अमलतास कॉलोनी में 26 साल की ज्योति चौरसिया की हत्या के आरोप में गिरफ्तार उसके पति लखन जोशी ने पुलिस पूछताछ में दिया है। पुलिस ने लखन जोशी और उसके साथी सोनू कुशवाहा को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के नानोरा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी लखन ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी की आदतों से नाराज था। डेढ़-दो साल से बच्चों को अपने पास रखना चाहता था। पत्नी दूसरों से बातें करती थी। बच्चे उसके हवाले नहीं कर रही थी। आरोपी ने पहले भी पत्नी को नाक काटने की धमकी दी थी। लखन ने बताया कि वह साथी के साथ सिर्फ नाक काटने के इरादे से पहुंचा था। घटना के बाद तक उसे पत्नी की मौत का पता नहीं था। लखन जोशी ने छतरपुर में 2 अक्तूबर को दोस्त के साथ अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। छाती पर चढ़कर उसके सिर और गर्दन पर करीब 15-20 वार किए। 5-7 बार लातें मारीं। जमीन पर पटककर घसीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। महाराजपुर की रहने वाली थी ज्योति ज्योति मूल रूप से महाराजपुर की रहने वाली थी। वह निजी होटल में काम कर अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। शुक्रवार सुबह वह दोनों बच्चों को घर में सोता छोड़कर बाहर गई थी। उसने घर के बाहर ताला लगा दिया था। CCTV में हमलावरों से संघर्ष करती दिखी बाजार से लौटते समय घर से कुछ दूरी पर बाइक से पहुंचे दोनों आरोपियों ने ज्योति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में ज्योति हमलावरों से संघर्ष करती नजर आई। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले घर का ताला खुलवाकर अंदर सो रहे दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया था पति पुलिस जांच में सामने आया है कि लखन जोशी का अपनी सास के साथ विवाद हुआ था। सास के साथ मारपीट के मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ थाष। वह जेल गया था। आरोपी करीब दो दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। ज्योति की हत्या और पिता के जेल जाने से दोनों बच्चे मां के साये से वंचित हो गए हैं। शनिवार को ज्योति का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को उसके गृह नगर महाराजपुर में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *