कुत्तों ने 8 लोगों और 3 बछड़ों को काटा:कुश्यारा में 3 बच्चों पर हमला; 6 दिन पहले 35 लोगों को बनाया शिकार

कुत्तों ने 8 लोगों और 3 बछड़ों को काटा:कुश्यारा में 3 बच्चों पर हमला; 6 दिन पहले 35 लोगों को बनाया शिकार

शिवपुरी जिले में कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। रन्नौद के अम्हारा गांव में एक कुत्ते ने 8 लोगों और 3 बछड़ों को घायल कर दिया। वहीं, सिरसौद के कुश्यारा गांव में एक पालतू कुत्ते ने तीन बच्चों पर हमला किया। अम्हारा गांव में शुक्रवार शाम से रात तक कुत्ते ने लल्लू यादव, रामबीर जाटव, दलेल सिंह, चंद्रपाल यादव, मोहन कोरी और अजब सिंह आदिवासी सहित 8 लोगों को काटा। उसने तीन बछड़ों को भी निशाना बनाया। सभी घायलों को बदरवास स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुत्ता अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है, जिससे गांव में डर बना हुआ है। कुश्यारा गांव में पालतू कुत्ते के हमले में 4 साल की नंदनी स्वामी सहित तीन बच्चे घायल हुए। नंदनी के पिता दुर्गेश गोस्वामी ने बताया कि पड़ोसी के कुत्ते ने उनकी बेटी और दो अन्य बच्चों को काटा। इससे पहले 27 सितंबर को शिवपुरी शहर में एक कुत्ते ने करीब 35 लोगों को काटा था। इन घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *