बुरहानपुर में नेपानगर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चार महीने से फरार चल रहा था। उसे बड़वानी जिले के सेंधवा से पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अनिल पिता शोभाराम सेंधवा का रहने वाला है। उस पर 17 साल 11 महीने की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। यह घटना 4 जून 2026 को हुई थी।
नाबालिग को बरामद कर लिया गया था, लेकिन आरोपी अनिल फरार था। नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई थी। टीम ने उसे सेंधवा से गिरफ्तार किया।
आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था।

