आगर मालवा में महाराजा अग्रसेन के 5150वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल महिला मंडल के छह दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत शुक्रवार को अग्रसेन वाटिका में हुई। पहले दिन ‘स्कूल चले हम’ थीम पर टिफिन पार्टी आयोजित की गई। इसमें महिलाएं और बच्चे स्कूल गेटअप में सज-धजकर पहुंचे। महिलाओं ने यूनिफॉर्म और टीचर गेटअप में अपने स्कूली दिनों की यादें ताजा कीं। बच्चों के लिए अलग-अलग गेम्स कार्यक्रम में बच्चों की कक्षा के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए ‘फूलों की टोकरी’, कक्षा 1 से 3 के लिए ‘स्ट्रॉ बॉल’, कक्षा 4 और 5 के लिए ‘सिक्का गेम’ और कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए ‘बोतल संतुलन गेम’ कराया गया। महिलाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने भी लिया हिस्सा महिलाओं के लिए ‘माला गेम’ और ‘प्रॉप गेम’ आयोजित हुए। 60 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ महिलाओं ने भी विशेष प्रॉप गेम में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। देर रात तक चली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का चयन किया गया। आयोजकों के अनुसार, सभी विजेताओं को अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में मंच से पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

