पटना में कार में मिला युवक का शव:गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पटना में कार में मिला युवक का शव:गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

पटना के राजीव नगर में कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद होने की सूचना है। कार पर झारखंड का नंबर है। शव की स्थिति देखने से लग रहा है कि व्यक्ति ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक, व्यक्ति की हत्या की गई है। घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों के बयान अभी सामने नहीं आए हैं। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस की है। इसी पैलेस के नीचे कार में व्यक्ति का शव मिला है। खबर अपडेट हो रही है.. पटना के राजीव नगर में कार में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है। घटनास्थल से हथियार और खोखा बरामद होने की सूचना है। कार पर झारखंड का नंबर है। शव की स्थिति देखने से लग रहा है कि व्यक्ति ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक, व्यक्ति की हत्या की गई है। घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों के बयान अभी सामने नहीं आए हैं। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस की है। इसी पैलेस के नीचे कार में व्यक्ति का शव मिला है। खबर अपडेट हो रही है..  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *