गांधी जयंती पर सिमडेगा में स्वच्छता रैली, शपथ दिलाई

गांधी जयंती पर सिमडेगा में स्वच्छता रैली, शपथ दिलाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से गांधी मैदान स्थित गांधी स्मारक स्थल तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छ और स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया गया। गांधी स्मारक स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा, विधायक कोलेबिरा नमन विक्सल कोंगाड़ी, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, डीएसओ नरेश रजक, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, नगर कार्यपालक अरविंद तिर्की, विधायक प्रतिनिधि सन्तोष कुमार सिंह समेत अन्य प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत स्वच्छता के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए। स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से गांधी मैदान स्थित गांधी स्मारक स्थल तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छ और स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया गया। गांधी स्मारक स्थल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर विधायक सिमडेगा भूषण बाड़ा, विधायक कोलेबिरा नमन विक्सल कोंगाड़ी, उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन्त तिर्की, डीएसओ नरेश रजक, समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनि कुमारी, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, नगर कार्यपालक अरविंद तिर्की, विधायक प्रतिनिधि सन्तोष कुमार सिंह समेत अन्य प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत स्वच्छता के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, स्वच्छता किट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी वार्ड पार्षद शामिल हुए। स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *