कोऑपरेटिव बैंक के 2 कर्मियों ने किया ‌

कोऑपरेटिव बैंक के 2 कर्मियों ने किया ‌

भास्कर न्यूज | अमृतसर लोपोके थाना पुलिस ने कोऑपरेटिव बैंक की चोगावां शाखा से लाखों का गबन के आरोप में 2 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान चरणप्रीत सिंह (अकाउंटेंट) निवासी छेहर्टा और भूपिंदरपाल सिंह (क्लर्क) निवासी राम तीर्थ रोड, छेहर्टा के रूप में हुई है। मामले का खुलासा 25 दिसंबर 2025 को दी गई एक प्रशासनिक शिकायत की जांच के बाद हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक शाखा प्रबंधक ब्रह्मजोत सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के 12,72,700 रुपए का गबन किया है। मामले की फैक्ट फाइंडिंग जांच के बाद एसएसपी अमृतसर देहाती की मंजूरी मिलने पर लोपोके थाना की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *