कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डिप्टी सीएम बोले-2047 तक सपा नहीं आएगी, बस टक्कर से टीचर की मौत

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डिप्टी सीएम बोले-2047 तक सपा नहीं आएगी, बस टक्कर से टीचर की मौत

नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें…डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 तो छोड़िए, 2047 तक सपा सत्ता में नहीं आएगी। वहीं, घाटमपुर में स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला टीचर की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। इनमें 3 छात्र और 3 टीचर शामिल हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें… 1. घाटमपुर में स्कूल बस की टक्कर, महिला टीचर की मौत: 3 छात्र घायल; गांधी जयंती मनाने जा रहे थे घाटमपुर में स्कूल बस की तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में महिला टीचर की मौत हो गई। 6 लोग घायल हैं। इनमें 3 छात्र, 3 टीचर हैं। बस से स्कूल के 35 टीचर और छात्र गांधी जयंती मनाने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के शीशे टूटकर किसी के आंख-सिर तो किसी के गर्दन पर लग गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पढ़िए पूरी खबर… 2. डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले- तीसरी बार BJP सरकार बनाएगी, सपा 2027 छोड़िए 2047 तक नहीं आएगी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी 2027 तो छोड़िए, 2047 तक सत्ता में नहीं आएगी। मौर्य ‘सेवा संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। पढ़िए पूरी खबर… 3. नगर निगम सदन में महिला पार्षद से धक्का-मुक्की का मामला: पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे 15 पार्षद, बोले-लक्ष्मी की शिकायत निरस्त हो नगर निगम सदन में महिला पार्षद लक्ष्मी कोरी से कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला अब भाजपा पार्षदों के बीच विवाद बनता जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित के नेतृत्व में 15 पार्षद पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे। उन्होंने लक्ष्मी कोरी की शिकायत निरस्त करने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर… 4. पूर्व BJP विधायक ने सपा MLA का बैनर हटवाया: रघुनंदन भदौरिया बोले- सरकारी वाहन में क्यों लगाया? हसन रूमी ने कहा- ये गुंडई कैंट विधानसभा में सड़क मरम्मत के दौरान रोड रोलर पर सपा विधायक का बैनर लगाने को लेकर विवाद हो गया। पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया ने मौके पर पहुंचकर बैनर हटवा दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारी वाहन पर जनप्रतिनिधि का बैनर क्यों लगाया गया। सपा विधायक हसन रूमी ने कार्रवाई को गुंडई बताया है। पढ़िए पूरी खबर… 5. कांग्रेस यूपी सह प्रभारी बोले- BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे सतीश महाना, पद से दें इस्तीफा कांग्रेस के यूपी सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि महाना पद का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। जांगिड़ ने कहा कि अगर महाना को भाजपा के लिए काम करना है तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पढ़िए पूरी खबर… 6. इरफान सोलंकी बोले- सीसामऊ से नसीम ही चुनाव लड़ेंगी, मौका मिला तो मैं कानपुर में कहीं से लड़ लूंगा पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि सीसामऊ सीट से अब उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ही चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिला तो कानपुर की किसी दूसरी सीट से मैदान में उतरेंगे। इरफान ने कहा कि वह पहले भी बेकसूर थे और आज भी खुद को बेकसूर मानते हैं। पढ़िए पूरी खबर… 7. यूपीआई पर MDR शुल्क पर विरोध प्रदर्शन: व्यापारियों ने नगाड़ा और डमरू बजाया; शुल्क वापस लेने की मांग गांधी जयंती पर व्यापारियों ने यूपीआई भुगतान पर एमडीआर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ‘नो यूपीआई डे’ मनाया। सागर मार्केट, कैनाल रोड के बाहर व्यापारियों ने नगाड़ा और डमरू बजाकर विरोध जताया। इस दौरान यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं किया गया और ‘यूपीआई पर MDR शुल्क मंजूर नहीं’ के नारे लगाए गए। पढ़िए पूरी खबर… 8. प्रोफेसर से 1.31 करोड़ की ठगी, 6 राज्यों में ट्रांसफर: 94 खातों में भेजी गई रकम, ऑनलाइन ट्रेडिंग ग्रुप से जोड़कर हुई ठगी साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर प्रोफेसर से 1.31 करोड़ रुपए ठग लिए। ठगी की रकम 6 राज्यों के 94 बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। घटना का पता चलने पर प्रोफेसर ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पढ़िए पूरी खबर… 9. नगर निगम में गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति के गीत: 157 घंटे के सफाई अभियान का समापन, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता का दिया संदेश नगर निगम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नगर निगम परिसर में महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान गांधी और शास्त्री के आदर्शों को याद किया गया। कार्यक्रम में शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर नगर निगम के पार्कों-बरातशाला पर कब्जा:महापौर ने नगर आयुक्त से मांगी रिपोर्ट, सभी 6 जोन में सर्वे के दिए निर्देश कानपुर में नगर निगम के पार्कों, मैदानों और बरातशालाओं पर अवैध कब्जों और उनके व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम की संपत्तियों पर कब्जे और उनसे होने वाली आय की स्थिति स्पष्ट करने के लिए महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर सभी वार्डों में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *