मध्यप्रदेश में ही चीतों का तीसरा घर:कूनो-गांधी सागर के बाद नौरादेही में 7 अक्टूबर को छोड़े जाएंगे 2 चीते

मध्यप्रदेश में ही चीतों का तीसरा घर:कूनो-गांधी सागर के बाद नौरादेही में 7 अक्टूबर को छोड़े जाएंगे 2 चीते

इसी दिन मोदी को बतौर पीएम व सीएम मिलाकर 25 साल पूरे होंगे
मध्यप्रदेश में चीतों का कुनबा अब बुंदेलखंड तक बढ़ने जा रहा है। चीता स्टीयरिंग कमेटी ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही) में 4 चीतों को बसाने की मंजूरी दे दी है। शुरुआत 7 अक्टूबर को 2 चीतों से होगी। कूनो नेशनल पार्क से नर थोलो और मादा CCB-3 को नौरादेही लाया जाएगा। CCB-3 गांधी सागर में छोड़ी गई राधा की बहन है।
सीएम डॉ. मोहन यादव दोनों को रिलीज करेंगे। इसी दिन नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 25 साल पूरे हो रहे हैं। नौरादेही के साथ प्रदेश में चीतों के 3 ठिकाने-कूनो, गांधी सागर और नौरादेही हो जाएंगे। पहले गुजरात में बसाने की तैयारी थी, अब नौरादेही पर राजी
Q. नौरादेही ही क्यों चुना, कितना बड़ा इलाका है?
– वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व 2,340 वर्ग किमी में फैला मप्र का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। यहां खुले जंगल और लंबे घास के मैदान हैं। यह नर्मदा, बेतवा और केन नदी प्रणालियों का कैचमेंट भी है।
Q. चीते कहां रहेंगे, सुरक्षा की क्या तैयारी है?
– पहले 439 हेक्टेयर के सॉफ्ट रिलीज बोमा में रखेंगे। यह भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क जितना बड़ा है। 5 हिस्सों वाले बोमा में पावर फेंसिंग और 24 घंटे ट्रैकिंग की व्यवस्था है।
Q. पहले गुजरात के बन्नी भेजने का प्लान था?
– गुजरात के बन्नी ग्रासलैंड में भी चीते बसाने की तैयारी चल रही है, लेकिन वहां रिलीज की तारीख तय नहीं है। 7 अक्टूबर को नौरादेही में पहला जोड़ा पहुंच जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *