सकसोहरा थाना क्षेत्र के छिलका पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में गंभीर घायल महिला अंजली देवी की पटना के एनएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंजली देवी सकसोहरा की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार, अंजली देवी रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सकसोहरा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार सीएनजी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल और फिर पटना के एनएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंजली देवी के पांच बच्चे हैं और उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। अब बच्चों के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से फरार वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सकसोहरा थाना क्षेत्र के छिलका पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में गंभीर घायल महिला अंजली देवी की पटना के एनएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। अंजली देवी सकसोहरा की रहने वाली थीं। जानकारी के अनुसार, अंजली देवी रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। सकसोहरा बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार सीएनजी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल और फिर पटना के एनएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंजली देवी के पांच बच्चे हैं और उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। अब बच्चों के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से फरार वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

