स्कूल-संचालक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:शिवपुरी में पत्नी-मां समेत तीन पर FIR, महिला ने कहा- मारपीट भी की

स्कूल-संचालक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:शिवपुरी में पत्नी-मां समेत तीन पर FIR, महिला ने कहा- मारपीट भी की

शिवपुरी महिला थाना पुलिस ने स्कूल संचालक अजय राज सक्सेना, उसकी पत्नी ज्योति सक्सेना और मां अनीता सक्सेना पर एफआईआर दर्ज की है। महिला ने अजय राज पर शादी का भरोसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि वह अजय को 2022 से जानती है और 2023 में उसके ऑफिस में काम शुरू किया। अजय ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा दिया, जिसके बाद 3 अगस्त 2024 से 19 सितंबर 2026 के बीच संबंध बने। बाद में उसे अजय के शादीशुदा होने का पता चला।
30 सितंबर को वह अजय के घर बात करने पहुंची तो उसकी पत्नी ज्योति और मां अनीता से विवाद हुआ। महिला ने दोनों पर मारपीट और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया।
महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर अजय राज सक्सेना, अनीता सक्सेना और ज्योति सक्सेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *