लखनऊ में कारखाने से 14 किलो चांदी चोरी:तीन व्यापारियों को बेची; चौक पुलिस ने दर्ज की क्रास FIR

लखनऊ में कारखाने से 14 किलो चांदी चोरी:तीन व्यापारियों को बेची; चौक पुलिस ने दर्ज की क्रास FIR

लखनऊ के चौक इलाके में एक कारोबारी के कारखाने से 14 किलो चांदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर चौक पुलिस ने आरोपी नौकर और चोरी का माल खरीदने वाले तीन व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी के पिता ने तीन साल से बंधक बनाने का आरोप लगाया है। एक साल से कर रहा था चोरी चौक निवासी कारोबारी नवदीप अवस्थी का चांदी का कारखाना है। उनके कारखाने में आकाश यादव नाम का युवक काम कर रहा था। नवदीप के मुताबिक, आरोपी आकाश ने बीते एक साल से कारखाने से टुकड़ों-टुकड़ों में चांदी चुराना शुरू कर दिया था। इस दौरान उसने करीब 14 किलोग्राम चांदी पार कर दी, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 39 लाख रुपये है। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिछले महीने बिना किसी को बताए अचानक फरार हो गया। व्यापारियों ने जानते हुए खरीदी चांदी जब नवदीप को कारखाने में चांदी कम होने की भनक लगी, तो उन्होंने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आकाश ने चोरी की चांदी का कुछ हिस्सा व्यापारी अजीत पाल को बेचा था, जबकि बाकी चांदी हैदरगढ़ और असंद्रा के दो अन्य सर्राफा व्यापारियों को बेची थी। पीड़ित का आरोप है कि तीनों व्यापारियों को पता था कि चांदी चोरी की है, फिर भी उन्होंने इसे खरीदा। इतना ही नहीं, आरोपी व्यापारी अजीत ने चोरी की चांदी खरीदने की बात मान ली है। पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, क्रास मुकदमा भी कारोबारी नवदीप अवस्थी ने गुरुवार को चौक थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि इस पूरे मामले में जितना दोषी नौकर है, उससे ही दोषी चोरी का माल खरीदने वाले तीनों व्यापारी भी हैं। प्रभारी निरीक्षक चौक नागेश उपाध्याय का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी नौकर आकाश, व्यापारी अजीत और हैदरगढ़ व असंद्रा के दो व्यापारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं, मामले में आरोपी के परिजन उमानाथ ने भी मामले में क्रास मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तीन साल से सैलरी नहीं दे रहे। साथ ही कारखाने के मालिक नवदीप अवस्थी व संजय गुप्ता ने बंधक बनाया है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *