कुल्लू में अवैध भांग की खेती पर पुलिस सख्त:25 सितंबर से अब तक 13,543 पौधे नष्ट; 4 जगह कार्रवाई; आरोपियों की तलाश जारी

कुल्लू में अवैध भांग की खेती पर पुलिस सख्त:25 सितंबर से अब तक 13,543 पौधे नष्ट; 4 जगह कार्रवाई; आरोपियों की तलाश जारी

कुल्लू पुलिस ने जिले में अवैध भांग की खेती के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 25 सितंबर से 1 अक्तूबर के बीच पुलिस ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 13,543 अवैध भांग के पौधे नष्ट किए। इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब अवैध खेती के पीछे शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 1 अक्तूबर को मनीकर्ण क्षेत्र के योरम थाच में कार्रवाई के दौरान 1,800 भांग के पौधे बरामद किए गए। पुलिस टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया। इससे पहले 30 सितंबर को भुंतर के नरोगी में 1,200 तथा सैंज के बेकर गांव में 543 पौधे नष्ट किए गए थे। 25 सितंबर को मनीकर्ण के कुपाधार ग्राहण क्षेत्र में पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हजार अवैध भांग के पौधे नष्ट किए थे। इन सभी मामलों में पुलिस ने खेती करने वालों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। दूरदराज और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त पुलिस टीमें जिले के दूरदराज और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर रही हैं। संदिग्ध क्षेत्रों को चिन्हित कर अवैध खेती को नष्ट किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध भांग की खेती में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *