हाथरस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए और दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई। आज सुबह 9 बजे कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी व शास्त्री जी की तस्वीरों पर फूलमाला चढ़ाई और भजन गाया। विकास भवन सभागार में विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने भी माल्यार्पण किया। जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जनपद न्यायाधीश व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इस पर वहां विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। जनपद न्यायालय से पोक्सो एक्ट-2012 पर जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और न्यायालय कर्मचारी शामिल थे। पम्पलेट्स, स्लोगन पट्टियों से जानकारी दी गई और नुक्कड़ नाटक भी हुआ। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी यह रहे मुख्य रूप से मौजूद…. इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय विजय कुमार डूंगराकोटि, अपर जनपद न्यायाधीश संगीता शर्मा, हर्ष अग्रवाल, विजय कुमार, निर्भय नारायण राय, शैलेन्द्र सिंह, प्रशान्त कुमार, सिविल जज (व.प्र.) आकांक्षा गर्ग, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपकनाथ सरस्वती, सिविल जज(व.प्र.)त्वरित न्यायालय ईशा अग्रवाल, सिविल जज(क.प्र.) सारांश शर्मा, सिविल जज(क.प्र.), एफटीसी-प्रथम रोबिन कुमार, सिविल जज(क.प्र.), एफटीसी-द्वितीय अरिजीत सिंह मौजूद रहे।

