गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने किया माल्यार्पण:सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, कई कार्यक्रम हुए

गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस अधिकारियों ने किया माल्यार्पण:सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, कई कार्यक्रम हुए

एटा पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती मनाई। इस मौके पर पुलिस लाइंस, पुलिस कार्यालय और थानों में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रीय सलामी भी दी गई। पुलिस लाइंस में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी सुनील एहलावत ने पुष्पांजलि अर्पित की। जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने कार्यालयों और थानों में श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें सर्वधर्म सद्भाव, आदर्श जीवन शैली और राष्ट्र की एकता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने पुलिसकर्मियों से महापुरुषों के आदर्शों को अपने काम में लाने को कहा। तस्वीरें देखिए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *