कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने आगामी होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक अक्टूबर में तीन प्रमुख परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिनमें जूनियर इंजीनियर (जेई), दिल्ली पुलिस एवं CAPF में सब-इंस्पेक्टर (SI), और कॉम्बाइंड हायर सेकेंडरी (CHSL) टियर-1 शामिल हैं। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की अधिसूचना के मुताबिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) मोड में होगी। जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, 2026 – पेपर-I (CBE) 2 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी। वहीं सब-इंस्पेक्टर इन दिल्ली पुलिस एवं CAPF परीक्षा, 2026 – पेपर-I (CBE) 20 नवंबर से 28 नवंबर 2026 के बीच होगी। कॉम्बाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, 2026 – टियर-I (CBE) 30 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां प्रस्तावित/तदर्थ हैं और अंतिम परीक्षा सूचना या एडमिट कार्ड जारी होने तक इनमें बदलाव संभव है। उम्मीदवार नियमित रूप से एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें। शहर/केंद्र और समय-सारिणी समेत विस्तृत जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अपलोड की जाएगी। एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र परीक्षा की निर्धारित तारीख से 2–3 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। किसी भी बदलाव की सूचना केवल आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ही मान्य मानी जाएगी।

