दरभंगा में गांधी जयंती के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जयनगर से पटना के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन का लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव शुक्रवार से शुरू हो गया। स्थानीय बीजेपी सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया। नई व्यवस्था के तहत नमो भारत ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6:28 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 6:30 बजे रवाना होगी। इससे शहर और आसपास के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अब पटना जाने वाले यात्रियों को बस से सफर करने या दरभंगा जंक्शन जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं होगी। पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार सांसद गोपाल जी ठाकुर ने ट्रेन के ठहराव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय प्रमंडलीय मुख्यालय है। यहां दरभंगा के साथ-साथ मधुबनी और समस्तीपुर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कमिश्नर, डीएम, एसपी, डीआईजी समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय लहेरियासराय में स्थित हैं। ऐसे में पटना जाने वाली तेज ट्रेन का यहां ठहराव अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी होगा। प्रधानमंत्री के निर्देश पर रेल मंत्री ने जयनगर-दरभंगा-पटना रूट की नमो भारत ट्रेन का लहेरियासराय में दो मिनट का ठहराव स्वीकृत किया है। सांसद ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह लहेरियासराय स्टेशन पर उनके प्रयास से शुरू हुआ छठा ट्रेन ठहराव है। स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल सांसद ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए इसे अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कराया गया है। इसके तहत स्टेशन के कायाकल्प का काम चल रहा है। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए आरओबी, यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक एफओबी, बेहतर लाइटिंग, विस्तारित प्लेटफॉर्म और रेलकर्मियों व अधिकारियों के लिए आवासीय परिसर समेत कई कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि स्टेशन पर उमड़ी भीड़ क्षेत्रवासियों की जनसुविधाओं के प्रति रुचि को दर्शाती है। ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को किया सम्मानित कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद ने लहेरियासराय स्टेशन परिसर में ऑटो, ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों को पाग-चादर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धूप, ठंड और बारिश के बीच ये चालक दिन-रात लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करते हैं। श्रमजीवी वर्ग का सम्मान जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गांधी जयंती पर किया श्रमदान गांधी जयंती और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सांसद ने स्टेशन परिसर में श्रमदान भी किया। स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई अभियान चलाया गया। सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वच्छता के संकल्प को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने लोगों से दरभंगा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सहयोग की अपील की। दरभंगा में गांधी जयंती के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जयनगर से पटना के बीच चलने वाली नमो भारत रैपिड ट्रेन का लहेरियासराय स्टेशन पर ठहराव शुक्रवार से शुरू हो गया। स्थानीय बीजेपी सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया। नई व्यवस्था के तहत नमो भारत ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6:28 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 6:30 बजे रवाना होगी। इससे शहर और आसपास के हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अब पटना जाने वाले यात्रियों को बस से सफर करने या दरभंगा जंक्शन जाकर ट्रेन पकड़ने की जरूरत नहीं होगी। पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार सांसद गोपाल जी ठाकुर ने ट्रेन के ठहराव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लहेरियासराय प्रमंडलीय मुख्यालय है। यहां दरभंगा के साथ-साथ मधुबनी और समस्तीपुर से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कमिश्नर, डीएम, एसपी, डीआईजी समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालय लहेरियासराय में स्थित हैं। ऐसे में पटना जाने वाली तेज ट्रेन का यहां ठहराव अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी होगा। प्रधानमंत्री के निर्देश पर रेल मंत्री ने जयनगर-दरभंगा-पटना रूट की नमो भारत ट्रेन का लहेरियासराय में दो मिनट का ठहराव स्वीकृत किया है। सांसद ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह लहेरियासराय स्टेशन पर उनके प्रयास से शुरू हुआ छठा ट्रेन ठहराव है। स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल सांसद ने कहा कि लहेरियासराय स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए इसे अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कराया गया है। इसके तहत स्टेशन के कायाकल्प का काम चल रहा है। शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए आरओबी, यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक एफओबी, बेहतर लाइटिंग, विस्तारित प्लेटफॉर्म और रेलकर्मियों व अधिकारियों के लिए आवासीय परिसर समेत कई कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, भाजपा के नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि स्टेशन पर उमड़ी भीड़ क्षेत्रवासियों की जनसुविधाओं के प्रति रुचि को दर्शाती है। ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को किया सम्मानित कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद ने लहेरियासराय स्टेशन परिसर में ऑटो, ई-रिक्शा और रिक्शा चालकों को पाग-चादर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि धूप, ठंड और बारिश के बीच ये चालक दिन-रात लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करते हैं। श्रमजीवी वर्ग का सम्मान जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गांधी जयंती पर किया श्रमदान गांधी जयंती और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सांसद ने स्टेशन परिसर में श्रमदान भी किया। स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में सफाई अभियान चलाया गया। सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वच्छता के संकल्प को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने लोगों से दरभंगा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सहयोग की अपील की।

