पटना में सड़क पर स्टंट करने का एक और वीडियो सामने आया है। मरीन ड्राइव के बाद अब कोतवाली इलाके में एक युवक का इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से भीड़भाड़ वाली सड़क पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। घटना से जुड़ी तस्वीर… चलती स्कूटी पर खड़ा हुआ, दोनों हाथ हवा में उठाए वायरल वीडियो में सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर नजर आ रहे हैं। इसी बीच युवक स्कूटी चलाते हुए स्टंट करता दिख रहा है। कभी वह चलती स्कूटी पर खड़ा हो जाता है तो कभी दोनों हाथ हवा में उठाकर स्कूटी चलाता दिखाई देता है। वीडियो में युवक करीब 500 मीटर तक इसी तरह स्कूटी चलाते हुए आगे बढ़ता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहा। राहगीर ने मोबाइल से बनाया वीडियो स्टंट के दौरान अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ने पर युवक के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों के भी हादसे की चपेट में आने की आशंका थी। सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने स्टंट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, ट्रैफिक नियमों पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से इस तरह सड़क पर स्टंट करना यातायात नियमों की अनदेखी का मामला बन सकता है। यह इलाका गांधी मैदान ट्रैफिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करती है या नहीं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा। पटना में सड़क पर स्टंट करने का एक और वीडियो सामने आया है। मरीन ड्राइव के बाद अब कोतवाली इलाके में एक युवक का इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से भीड़भाड़ वाली सड़क पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। घटना से जुड़ी तस्वीर… चलती स्कूटी पर खड़ा हुआ, दोनों हाथ हवा में उठाए वायरल वीडियो में सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर नजर आ रहे हैं। इसी बीच युवक स्कूटी चलाते हुए स्टंट करता दिख रहा है। कभी वह चलती स्कूटी पर खड़ा हो जाता है तो कभी दोनों हाथ हवा में उठाकर स्कूटी चलाता दिखाई देता है। वीडियो में युवक करीब 500 मीटर तक इसी तरह स्कूटी चलाते हुए आगे बढ़ता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर मौजूद दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए भी दुर्घटना का खतरा बना रहा। राहगीर ने मोबाइल से बनाया वीडियो स्टंट के दौरान अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ने पर युवक के साथ-साथ आसपास मौजूद लोगों के भी हादसे की चपेट में आने की आशंका थी। सड़क से गुजर रहे एक राहगीर ने स्टंट का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, ट्रैफिक नियमों पर सवाल वीडियो सामने आने के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से इस तरह सड़क पर स्टंट करना यातायात नियमों की अनदेखी का मामला बन सकता है। यह इलाका गांधी मैदान ट्रैफिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करती है या नहीं और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, यह देखना होगा।

