किशनगंज में गुरुवार को नदी से एक शख्स का शव बरामद हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान लोधाबारी के वार्ड संख्या 10 निवासी होगी सदा के बेटे लाल सदा (50) के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर को लाल सदा मेची नदी में नहाने के दौरान नदी पार कर रहे थे। इसी बीच वो गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर तक जब वो घर नहीं आए तो परिजन ने उनकी छानबीन शुरू की। जिसके बाद उसके नदी में डूबने का मामला प्रकाश में आया। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर कुर्लीकोर्ट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से मृतक का शव को गुरुवार को बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा शव थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। शव के पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे गुरुवार शाम को परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया मामले से संबंधित थाने में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर शव के घर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है साथ ही इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। किशनगंज में गुरुवार को नदी से एक शख्स का शव बरामद हुआ है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना कुर्लीकोर्ट थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान लोधाबारी के वार्ड संख्या 10 निवासी होगी सदा के बेटे लाल सदा (50) के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर को लाल सदा मेची नदी में नहाने के दौरान नदी पार कर रहे थे। इसी बीच वो गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। कुछ देर तक जब वो घर नहीं आए तो परिजन ने उनकी छानबीन शुरू की। जिसके बाद उसके नदी में डूबने का मामला प्रकाश में आया। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर कुर्लीकोर्ट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से मृतक का शव को गुरुवार को बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा शव थाना अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता के निर्देश पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। शव के पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे गुरुवार शाम को परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया मामले से संबंधित थाने में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर शव के घर पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है साथ ही इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

