अररिया पुलिस ने रानीगंज में 100 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार युवक की पहचान रानीगंज के कालाबलुआ वार्ड-10 निवासी शिवम कुमार(22) के रूप में हुई। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम बाइक से स्मैक लेकर रानीगंज जा रहा है। बड़हारा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान उसे रोककर तलाशी ली गई। आरोपी का पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम स्मैक मिली। शिवम का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई में रानीगंज थाना अध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार पासवान, राकेश कुमार, चालक सिपाही अमरेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। अररिया पुलिस ने रानीगंज में 100 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार युवक की पहचान रानीगंज के कालाबलुआ वार्ड-10 निवासी शिवम कुमार(22) के रूप में हुई। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवम बाइक से स्मैक लेकर रानीगंज जा रहा है। बड़हारा मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान उसे रोककर तलाशी ली गई। आरोपी का पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड तलाशी में उसके पास से 100 ग्राम स्मैक मिली। शिवम का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है। कार्रवाई में रानीगंज थाना अध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार पासवान, राकेश कुमार, चालक सिपाही अमरेश कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

