Gold Medal in Archery: अंकिता भगत ने बदल दिया एशियन गेम्स का इतिहास, रिकर्व वूमेंस टीम ने पहली बार जीता गोल्ड मेडल

Gold Medal in Archery: अंकिता भगत ने बदल दिया एशियन गेम्स का इतिहास, रिकर्व वूमेंस टीम ने पहली बार जीता गोल्ड मेडल

Recurve Women’s Team Gold Medal Match: कुमकुम अनिल, अंकिता भगत और कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व वूमेंस टीम के फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। भारतीय टीम ने पहली बार इस इवेंट में गोल्ड जीता है। इससे पहले दो बार उसे कांस्य से संतोष करना पड़ा था। 

Archery Medal At Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। दो बार की कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इस बार गोल्ड पर निशाना साधा और पहली बार एशियन गेम्स के इतिहास में इस इवेंट को जीता। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 5-3 से हराया। आर्चरी में यह भारत को चौथा गोल्ड मेडल है, जबकि भारतीय टीम का 11वां गोल्ड मेडल है। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल की तिकड़ी ने शुरू से लेकर अंत तक अपनी लय बरकरार रखी और साउथ कोरियाई तीरंदाजों पर दबाव बनाए रखा।

तीसरे सेट में बदल गई बाजी

भारतीय टीम ने इससे पहले सेमीफाइनल में चीन को मात दी थी और इतिहास रच दिया था। चीन की टीम भारतीय तीरंदाजों के सामने कहीं भी नहीं टिकी। पहले दो सेट जीतकर भारतीय तिकड़ी ने अपने इरादे साफ कर दिए थे और आखिरी सेट टाई होते ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया और पहली बार इस स्पर्धा के फाइनल में जगह पक्की की।

खिताबी मुकाबले में भारत और साउथ कोरिया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ, जहां दोनों टीमों के 54-54 का स्कोर किया। दूसरे सेट में भी दोनों टीम की कांटे की टक्कर जारी रही और ये सेट भी बराबरी पर खत्म हुआ। तीसरे सेट में साउथ कोरिया की तिकड़ी से गलती हुई, जिसका फायदा भारतीय टीम को मिला। तीसरा सेट भारत ने 51-55 से जीता और 2 अंक हासिल कर लिए, जबकि साउथ कोरिया को इस सेट में एक भी अंक नहीं मिला। तीसरा सेट फिर टाई रहा। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले, जिससे टीम इंडिया को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल कंफर्म हो गया। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में चीन ने इंडोनेशिया को मात दी।

रिकर्व इवेंट्स में स्कोरिंग का तरीका थोड़ा अलग होता है। यहां पर तीरंदाजों के स्कोर को नहीं बल्कि सेट जीतने पर 2 अंक और टाई होने पर दोनों टीमों को एक एक अंक दिए जाते हैं। साउथ कोरिया और भारत के बीच पहले दोनों सेट टाई रहे, जिससे दोनों टीमों का स्कोर 2 सेट के बाद 2-2 था। तीसरे सेट को जीतने पर टीम इंडिया को 2 अंक मिले और उसकी बढ़त 4-2 हो गई। चौथा और आखिरी सेट टाई रहा और भारत ने 5-3 से मुकाबला जीत लिया।

किस खेल में अब तक कितने मेडल?

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 4 0 1 5
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 3 3
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
सेलिंग 0 1 1 2
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वैश 0 2 3 5
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
कुश्ती 0 1 1 2
वुशु 0 1 0 1
कुल 11 23 33 67

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *