ग्रेटर नोएडा में 12 साल के बच्चे का शव मिला:बाथरूम में लटका हुआ था, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

ग्रेटर नोएडा में 12 साल के बच्चे का शव मिला:बाथरूम में लटका हुआ था, परिजन ने हत्या की आशंका जताई

ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव में बुधवार को 12 साल के आयुष का शव घर के बाथरूम की चौखट से लटका मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मान रही है। पीलीभीत के चूड़ा सकतपुर निवासी पातीराम परिवार के साथ हबीबपुर में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार को उनके बेटे आयुष का शव बाथरूम में लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पातीराम ने पुलिस को बताया कि आयुष के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। इसके बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *