दतिया| नपा की सुस्ती का खामियाजा अब शहर के राहगीर भुगत रहे हैं। श्री बिहारी जी मंदिर के बाहर मुख्य बाजार में पिछले 6 महीने से नाली खुली पड़ी है। रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से चेंबर टूटने के बाद नपा ने दोबारा इसकी सुध ही नहीं ली। नतीजा, बुधवार सुबह एक युवती स्कूटी समेत इसी खुली नाली में जा गिरी। गनीमत रही कि राहगीरों ने तुरंत मदद कर युवती को संभाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दिनभर भारी ट्रैफिक वाले इस मुख्य मार्ग पर शिकायतों के बाद भी नपा का ढर्रा नहीं सुधरा है। अफसर शायद तब जागेंगे, जब कोई जानलेवा हादसा हो जाएगा।

