पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान चढ़ा, रात का गिरा गुरुवार को पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान चढ़ गया तो रात के में गिरावट दर्ज की गई। दिन का तापमान 0.7 डिग्री चढ़ कर 35 डिग्री पर तो रात का 0.8 डिग्री गिर कर 23.2 डिग्री पर आ गया। बुधवार को दिन का तापमान 34.3 डिग्री तो रात का 24 डिग्री दर्ज हुआ था। भास्कर संवाददाता। दतिया आज से अक्टूबर माह शुरू हो गया। माह के दिन बीत चुके सितंबर की तुलना में औसत रूप से 0.6 डिग्री गर्म होंगे। रातें लगभग 4 डिग्री तक ठंडी रहेंगी। औसत रूप से 1.5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से मंद हवा चलेगी। दिन में 9 घंटे 48 मिनट की धूप चुभन पैदा करेगी। बता दें कि, अक्टूबर माह मौसम परिवर्तन का माह होता है। मौसम बारिश से ठंड की ओर जाता है। हवाओं का रुख बदलेगा। शुष्क हवा चलेगी। दिन गर्म होंगे। रातें ठंडी रहेंगी। अक्टूबर माह में दिन का औसत तापमान 32.9 डिग्री है। रात का 15.7 डिग्री है। जबकि सितंबर माह में दिन का औसत सामान्य तापमान 32.3 डिग्री रहता है। रात का 20.3 डिग्री रहता है। मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गुरुदत्त मिश्रा के अनुसार, अक्टूबर का महीना मौसम परिवर्तन का माह है। हम बारिश से ठंडक की ओर प्रवेश करते हैं। यह महीना मार्च के तरह रहेगा। दिन गर्म रहेंगे, रातें धीरे-धीरे ठंडी होना शुरू हो जाएंगी। उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवा आएगी। हालांकि लोकल सिस्टम से हल्के बादल बन सकते हैं। दिन में हवा का प्रभाव गर्म रहेगा। अक्टूबर के अंत में ठंडक का प्रभाव बढ़ेगा।

