एशियन गेम्स कबड्डी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाली पूजा हथवाला के जुलाना गांव पहुंचने पर स्वागत हुआ। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया। कार्यक्रम में मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा को जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूजा हिंदुस्तान की शान है और उसने देश को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उसकी उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। खिलाड़ियों कही मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणा : पंवार मंत्री पंवार ने बताया कि खिलाड़ियों की मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणा है। सरकार खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सुविधाएं दे रही है। पूजा के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह दिखा। लोगों ने ढोल-नगाड़ों से उसका स्वागत किया। पूजा ने समर्थकों और ग्रामीणों का धन्यवाद दिया। नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा, जुलाना बारहा के प्रधान बसाऊ लाठर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज, राजबीर हथवाला इस मौके पर मौजूद रहे।

