हांसी शहर पुलिस ने ऑटो रिक्शा से आभूषण और नकदी चोरी के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की सोने की बालियां भी बरामद की गई हैं। विकास नगर निवासी अजय ने 29 सितंबर 2026 को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसके ऑटो रिक्शा के टूल बॉक्स से आभूषण और नकदी चोरी हो गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में बताया- कहां छिपाई थी बालियां उप निरीक्षक जोगिंद्र कुमार को जांच सौंपी गई। पुलिस टीम ने हांसी की जगदीश कॉलोनी निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। सोनू फिलहाल विकास नगर में रहता है। पूछताछ के बाद आरोपी की बताई जगह से चोरी की एक जोड़ी सोने की बालियां मिलीं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

