Muzaffarnagar में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सफाईकर्मी Satender Kumar गिरफ्तार

Muzaffarnagar में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सफाईकर्मी Satender Kumar गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अक्टूबर जिले के एक मंदिर परिसर के अंदर 16 वर्षीय लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने और घटना का खुलासा करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप में 22 वर्षीय एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी की मदद करने के आरोप में एक किशोर को भी पुलिस हिरासत में लिया गया है। कोतवाली थानाध्यक्ष बृजेश कुमार के अनुसार, आरोपी सतेंद्र कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा पॉक्सो अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना 29 सितंबर को कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के गौशाला रोड इलाके में स्थित मंदिर परिसर के एक कमरे में हुई थी। लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, नाबालिग को एक किशोर ने मंदिर बुलाया था, जहां सतेंद्र ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, एक नाबालिग, जिसने कथित तौर पर आरोपी की मदद की थी, उसे भी पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि इससे संबंधित ही एक अन्य मामले में तीन लोगों पर सतेंद्र के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन्होंने 29 सितंबर को मंदिर के कमरे में सतेंद्र को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया था और उसके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने बताया कि तीनों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *