Brij Bhushan Sharan Singh Statement Akhilesh Yadav: अयोध्या में पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया से बातचीत में साफ किया कि अखिलेश यादव से उनके रिश्ते व्यक्तिगत हैं। उन्होंने कहा कि ये संबंध राजनीति से अलग हैं और दोनों के बीच व्यक्तिगत स्तर पर अच्छे संपर्क बने हुए हैं।
आगामी चुनावों से दूरी
बृजभूषण ने स्पष्ट रूप से बताया कि वे आगामी चुनावों में हिस्सा नहीं लेंगे। हाल के दिनों में अखिलेश यादव की तारीफ और सपा में संभावित एंट्री की अटकलों के बीच उनका यह बयान महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर दिया कि वे अपनी मौजूदा स्थिति पर कायम हैं और चुनावी मैदान में उतरने का कोई इरादा नहीं रखते।
यह खबर अपडेट की जा रही है…

