India vs Pakistan Hockey Asian Games Semifinal: भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल का टिकट कटाया

India vs Pakistan Hockey Asian Games Semifinal: भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया, फाइनल का टिकट कटाया

India beat Pakistan: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2016 से नहीं हारी है। भारत ने एशियन गेम्स 2026 के ग्रुप स्टेज में सभी पांचों मैच जीते थे। भारत ने ग्रुप स्टेज में इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1, दक्षिण कोरिया को 8-2, जापान को 2-0 और बांग्लादेश को 10-0 से हराया है। 

India vs Pakistan: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को पाकिस्तान को हराकर 14वीं बार एशियन गेम्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। काकामिगहारा स्थित गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में भारतीय टीम ने कड़े मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया।

एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बेहद कड़ा रहा। पहले हाफ में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 3-0 की बढ़त बनाई, लेकिन बाद में हरमनप्रीत सिंह एंड कंपनी ने ढिलाई बरती। इसका फायदा पाकिस्तान ने उठाया।

दूसरे हाफ में पाकिस्तान ने मुकाबले में जबरदस्त तरीके से वापसी की और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हालांकि मैच की समाप्ति से से महज 49 सेकेंड पहले अभिषेक ने गोल करके भारत को एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंचा दिया।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *