चित्तौड़गढ़ शहर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने बैंक के नाम पर क्रेडिट कार्ड का ऑफर देकर एक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया और उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की राशि निकाल ली। पीड़ित ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है। 6 पॉंइट्स में जाने पूरा मामला फोन बंद आने पर थाने में दी रिपोर्ट पुलिस को दी रिपोर्ट में फिरोज खान ने बताया- पैसे कटने के बाद उन्होंने उसी नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन हर बार कॉल काट दिया गया। बाद में किसी भी कॉल का जवाब नहीं मिला। उन्होंने पूरी घटना अपने एक दोस्त को बताई तो दोस्त ने कहा कि उनके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने पहुंचकर कुल कुल 1 लाख 49 हजार 445 रुपए 60 रुपए की ठगी की रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस में मामले में जांच शुरू कर दी है।

