लखीसराय | सुबह की पहली किरण के साथ बुधवार को केआरके मैदान योगाभ्यास के लिए जुटे 500 से अधिक लोगों से गुलजार रहा। तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन महिला-पुरुषों और युवाओं ने आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में लखीसराय युवा विकास मंच के संयोजन में आयोजित शिविर में गुजरात से पहुंचे श्रीश्री रविशंकर के शिष्य निलेश लाड ने सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक योग कराया। सामूहिक हास्य अभ्यास ने प्रतिभागियों को खासा उत्साहित किया। अभ्यास खत्म होने के बाद लोगों ने दोबारा कराने की मांग की। निलेश लाड ने कहा कि योग सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि शरीर, मन और भावनाओं में संतुलन बनाने की साधना है। लखीसराय | सुबह की पहली किरण के साथ बुधवार को केआरके मैदान योगाभ्यास के लिए जुटे 500 से अधिक लोगों से गुलजार रहा। तीन दिवसीय योग शिविर के दूसरे दिन महिला-पुरुषों और युवाओं ने आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में लखीसराय युवा विकास मंच के संयोजन में आयोजित शिविर में गुजरात से पहुंचे श्रीश्री रविशंकर के शिष्य निलेश लाड ने सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक योग कराया। सामूहिक हास्य अभ्यास ने प्रतिभागियों को खासा उत्साहित किया। अभ्यास खत्म होने के बाद लोगों ने दोबारा कराने की मांग की। निलेश लाड ने कहा कि योग सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि शरीर, मन और भावनाओं में संतुलन बनाने की साधना है।

