दीपोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 5 बड़े टेंडर किए आमंत्रित:अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के अनुसार इसी सप्ताह खुल सकती है निविदा

दीपोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, 5 बड़े टेंडर किए आमंत्रित:अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के अनुसार इसी सप्ताह खुल सकती है निविदा

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को भव्य बनाने की तैयारियां तेज, श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक जैनेंद्र कुमार ने बताया कि दीपोत्सव से जुड़े कुल 5 महत्वपूर्ण टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।
इसके लिए आयोजन के मुख्य स्थल राम की पैड़ी और प्रमुख कार्यक्रम स्थलों पर टेंटेज और सजावट के साथ तेल और दीयों की व्यवस्था का टेंडर, दीप प्रज्वलन में इस्तेमाल होने वाली टी-शर्ट, मोमबत्ती, कपूर, बाती समेत अन्य सामग्री की व्यवस्था भी शामिल है।
दीप प्रज्वलन में शामिल होने वाले करीब 30 हजार बच्चों के खान-पान की व्यवस्था का भी टेंडर किया गया है। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों की एलईडी लाइट से भव्य सजावट के लिए भी टेंडर आमंत्रित किया गया है।
मुख्य कार्यपालक जैनेंद्र कुमार के मुताबिक, इसी सप्ताह या अगले सप्ताह तक टेंडर खुलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी करने की स्थिति में परिषद होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *