देवरिया में 1 अक्टूबर को 3-घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:8 फीडर बंद रहने से 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

देवरिया में 1 अक्टूबर को 3-घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद:8 फीडर बंद रहने से 1 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर

देवरिया जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार 1 अक्टूबर को तीन घंटे का शटडाउन रहेगा। दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी आठ फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों के एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रांसफार्मर और पैनलों की होगी टेस्टिंग बिजली विभाग के अनुसार, विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपकरणों की स्थिति जांचने के लिए उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मर और कंट्रोल रूम में लगे सभी पैनलों की टेस्टिंग की जाएगी। टेस्टिंग के दौरान सुरक्षा कारणों से सभी फीडरों की सप्लाई बंद रखी जाएगी। शटडाउन के दौरान रामलीला मैदान उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में पूरी तरह बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टेस्टिंग का काम पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी। दोपहर 12 बजे से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि टेस्टिंग कार्य के चलते दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि शटडाउन को ध्यान में रखते हुए पानी भरने, बिजली से जुड़े जरूरी काम और अन्य आवश्यक कार्य दोपहर 12 बजे से पहले निपटा लें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *