लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन:कैलाश हॉस्टल में मेस के खाने में कीड़ा निकलने से भड़का गुस्सा, प्रशासनिक भवन का किया घेराव

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन:कैलाश हॉस्टल में मेस के खाने में कीड़ा निकलने से भड़का गुस्सा, प्रशासनिक भवन का किया घेराव

लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश हॉस्टल की मेस में खाने में कीड़े मिलने से छात्राओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार शाम बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रशासनिक भवन का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। छात्राएं मेस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी करती रहीं। मौके पर बड़ी संख्या में छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। मेस के कहने से 5 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत छात्राओं का आरोप है कि मेस के खाने में लगातार कीड़े निकल रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से मेस संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन कर रही छात्राओं के मुताबिक, मंगलवार रात खाना खाने के बाद पांच छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें रात में ही विवेकानंद पॉलीक्लीनिक में भर्ती कराना पड़ा। छात्राओं का कहना है कि लगातार शिकायत के बावजूद खाने की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उन्होंने प्रशासनिक भवन के बाहर धरना शुरू किया। छात्राएं मेस की व्यवस्था सुधारने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *