तालाबों से मछली चोरी का अंतरजिला गिरोह पकड़ा, 3 अरेस्ट:बांका-SDPO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, करंट जाल-ऑटो बरामद

तालाबों से मछली चोरी का अंतरजिला गिरोह पकड़ा, 3 अरेस्ट:बांका-SDPO ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, करंट जाल-ऑटो बरामद

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में अलग-अलग तालाबों से बड़े पैमाने पर मछली चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पहिया मालवाहक ऑटो, मछली पकड़ने वाला करंट जाल और स्मार्टफोन बरामद किया गया है। बुधवार शाम रजौन थाना परिसर में बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर लंबित कांडों के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रजौन क्षेत्र में तालाबों से लगातार हो रही मछली चोरी की घटनाओं की जांच शुरू की गई। तकनीकी सूचना से मिली गिरोह की जानकारी मछली चोरी के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर बहतरा और राघोपुर बिंद टोला में छापेमारी की। इस दौरान राघोपुर बहतरा निवासी देवो सहनी उर्फ चंद्रदेव सहनी, विनोद महतो और राघोपुर बिंद टोला निवासी जंग बहादुर महतो को गिरफ्तार किया गया। चोरी के मोबाइल से भी मिला सुराग पुलिस के अनुसार, मछली चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान एक तालाब के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ था। इसके अलावा तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में गिरोह के अंतरजिला स्तर पर सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। कई घटनाओं में शामिल होने की आशंका एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से मछली चोरी की अन्य घटनाओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और बांका के अलावा दूसरे जिलों में भी तालाबों को निशाना बनाया गया या नहीं। पुलिस ने मछली पालकों से तालाबों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और संभव हो तो स्वयं निगरानी करने की अपील की है। छापेमारी टीम में रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, एसआई शुभम कुमार, विनोद कुमार, डीआईयू के मनीष कुमार, बच्चन कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में अलग-अलग तालाबों से बड़े पैमाने पर मछली चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल में छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पहिया मालवाहक ऑटो, मछली पकड़ने वाला करंट जाल और स्मार्टफोन बरामद किया गया है। बुधवार शाम रजौन थाना परिसर में बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर लंबित कांडों के उद्भेदन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान रजौन क्षेत्र में तालाबों से लगातार हो रही मछली चोरी की घटनाओं की जांच शुरू की गई। तकनीकी सूचना से मिली गिरोह की जानकारी मछली चोरी के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित राघोपुर बहतरा और राघोपुर बिंद टोला में छापेमारी की। इस दौरान राघोपुर बहतरा निवासी देवो सहनी उर्फ चंद्रदेव सहनी, विनोद महतो और राघोपुर बिंद टोला निवासी जंग बहादुर महतो को गिरफ्तार किया गया। चोरी के मोबाइल से भी मिला सुराग पुलिस के अनुसार, मछली चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान एक तालाब के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ था। इसके अलावा तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में गिरोह के अंतरजिला स्तर पर सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। कई घटनाओं में शामिल होने की आशंका एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से मछली चोरी की अन्य घटनाओं को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और बांका के अलावा दूसरे जिलों में भी तालाबों को निशाना बनाया गया या नहीं। पुलिस ने मछली पालकों से तालाबों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और संभव हो तो स्वयं निगरानी करने की अपील की है। छापेमारी टीम में रजौन थानाध्यक्ष अभय शंकर, एसआई शुभम कुमार, विनोद कुमार, डीआईयू के मनीष कुमार, बच्चन कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *