शेखपुरा में 1.26 लाख लोगों की हुई हेल्थ चेकअप:डायबिटीज, BP, ओरल कैंसर और एनीमिया की स्क्रीनिंग कर मिला काउंसलिंग

शेखपुरा में 1.26 लाख लोगों की हुई हेल्थ चेकअप:डायबिटीज, BP, ओरल कैंसर और एनीमिया की स्क्रीनिंग कर मिला काउंसलिंग

शेखपुरा में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान व इलाज करना है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 1,26,470 लोगों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर और एनीमिया की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अस्पताल आने के बजाय, उनके बीच जाकर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इससे बीमारियों की शुरुआती पहचान और जरूरी इलाज मिल पाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जांच के लिए जागरूक कर रही हैं। जांच में संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आगे की जांच और डॉक्टर की सलाह के लिए भेजा जा रहा है। आगे की जांच और उपचार अवश्य कराने की सलाह जिले के सफाई कर्मचारियों की भी इस अभियान में जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग चाहता है कि लोग बीमारी गंभीर होने का इंतजार न करें। नियमित जांच से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर और एनीमिया जैसी बीमारियों का समय पर पता चल सकता है। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. नौशाद आलम ने बताया कि इसका मकसद ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक स्वास्थ्य जांच और सलाह पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से नियमित जांच कराने की अपील की है। सामने आने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार अवश्य कराएं। 16435 डायबिटीज के मरीज जिला अंतर्गत चिन्हित जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयाशंकर निधि ने बताया कि अभियान को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श से वंचित न रहे। जन-जन तक स्वास्थ्य सेवा, स्वस्थ शेखपुरा की ओर कदम 1,26,470 लोगों की स्क्रीनिंग इस अभियान की व्यापक पहुंच को दर्शाती है। इस कार्यक्रम के तहत पूर्व से 19365 हाइपरटेंशन के मरीज तथा 16435 डायबिटीज के मरीज जिला अंतर्गत चिन्हित है। नियमित रूप से जांच और फॉलोअप किया जाएगा इस अभियान के तहत दिनांक 2 सितंबर 2026 से अभी तक 3540 हाइपरटेंशन के मरीज एवं 2670 डायबिटीज के मरीज जिला अंतर्गत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतर्गत चिन्हित किया गया है। जिसे एनसीडी पोर्टल पर दर्ज कर नियमित रूप से जांच एवं फॉलोअप किया जाएगा। डायबिटीज़ एवं उच्च रक्तचाप संबंधित दवा सदर अस्पताल शेखपुरा से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य जांच को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित करें। शेखपुरा जिला अंतर्गत कुल 86 आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। चिन्हित किए गए मरीज को संबंधित क्षेत्र में क्रियाशील आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से फॉलोअप एवं दवा की उपलब्धता किया जाएगा। वर्तमान में सभी चिन्हित मरीजों को दवा की उपलब्धता कर दी गई है। शेखपुरा में ‘चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान व इलाज करना है। इस अभियान के तहत अब तक जिले में 1,26,470 लोगों की डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर और एनीमिया की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को अस्पताल आने के बजाय, उनके बीच जाकर स्वास्थ्य सेवाएं देना है। इससे बीमारियों की शुरुआती पहचान और जरूरी इलाज मिल पाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों को जांच के लिए जागरूक कर रही हैं। जांच में संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आगे की जांच और डॉक्टर की सलाह के लिए भेजा जा रहा है। आगे की जांच और उपचार अवश्य कराने की सलाह जिले के सफाई कर्मचारियों की भी इस अभियान में जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग चाहता है कि लोग बीमारी गंभीर होने का इंतजार न करें। नियमित जांच से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, ओरल कैंसर और एनीमिया जैसी बीमारियों का समय पर पता चल सकता है। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. नौशाद आलम ने बताया कि इसका मकसद ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक स्वास्थ्य जांच और सलाह पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से नियमित जांच कराने की अपील की है। सामने आने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आगे की जांच एवं उपचार अवश्य कराएं। 16435 डायबिटीज के मरीज जिला अंतर्गत चिन्हित जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयाशंकर निधि ने बताया कि अभियान को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति आवश्यक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श से वंचित न रहे। जन-जन तक स्वास्थ्य सेवा, स्वस्थ शेखपुरा की ओर कदम 1,26,470 लोगों की स्क्रीनिंग इस अभियान की व्यापक पहुंच को दर्शाती है। इस कार्यक्रम के तहत पूर्व से 19365 हाइपरटेंशन के मरीज तथा 16435 डायबिटीज के मरीज जिला अंतर्गत चिन्हित है। नियमित रूप से जांच और फॉलोअप किया जाएगा इस अभियान के तहत दिनांक 2 सितंबर 2026 से अभी तक 3540 हाइपरटेंशन के मरीज एवं 2670 डायबिटीज के मरीज जिला अंतर्गत विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतर्गत चिन्हित किया गया है। जिसे एनसीडी पोर्टल पर दर्ज कर नियमित रूप से जांच एवं फॉलोअप किया जाएगा। डायबिटीज़ एवं उच्च रक्तचाप संबंधित दवा सदर अस्पताल शेखपुरा से लेकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे स्वास्थ्य जांच को अपनी नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित करें। शेखपुरा जिला अंतर्गत कुल 86 आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। चिन्हित किए गए मरीज को संबंधित क्षेत्र में क्रियाशील आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पदस्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से फॉलोअप एवं दवा की उपलब्धता किया जाएगा। वर्तमान में सभी चिन्हित मरीजों को दवा की उपलब्धता कर दी गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *