Salman Khan Paparazzi Statement: फिल्ममेकर और यूट्यूबर फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें वह पैपराजी को पीछे से अपनी तस्वीरें लेने पर रोकती नजर आ रही हैं। फराह ने इस दौरान सलमान खान के ‘बिग बॉस 20’ में दिए बयान का हवाला देते हुए फोटोग्राफर्स से पीछे से तस्वीरें न लेने को कहा।
पैपराजी से बोलीं- ‘सलमान भाई ने बोला ना’
वायरल वीडियो में फराह खान को चलते हुए पैपराजी कैमरे में कैद करते नजर आते हैं। जैसे ही कैमरा उन्हें पीछे से शूट करने की कोशिश करता है, फराह पलटकर फोटोग्राफर्स से कहती हैं, “सलमान भाई ने बोला ना, पीछे से नहीं लेने का।”
इसके बाद वह पैपराजी से ‘मुड़ो’ कहती हैं और पीछे से तस्वीरें लेने पर अपनी आपत्ति जाहिर करती हैं। फराह का यह वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सेलेब्रिटीज की तस्वीरें लेने के तरीके को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
मानुषी छिल्लर भी कर चुकी हैं आपत्ति
यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने पीछे से तस्वीरें लिए जाने पर आपत्ति जताई हो। हाल ही में मानुषी छिल्लर का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी से पीछे से ली गई तस्वीरों को डिलीट करने के लिए कहती नजर आई थीं। उन्होंने फोटोग्राफर्स से कहा था कि ऐसी तस्वीरें पोस्ट न करें।
एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी पहले पैपराजी के इस तरह के कैमरा एंगल पर सवाल उठा चुकी हैं। उन्होंने फोटोग्राफर्स से पीछे से तस्वीरें लेने पर आपत्ति जताई थी।
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में उठाया था मुद्दा
दरअसल, 20 सितंबर 2026 को ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने पैपराजी की फोटोग्राफी के तरीकों पर बात की थी। उन्होंने खास तौर पर हिप, पैरों और पीछे से ली जाने वाली तस्वीरों का जिक्र किया था।
सलमान ने कहा था कि कुछ महिलाओं को ऐसी तस्वीरों से कोई परेशानी नहीं हो सकती, लेकिन उन महिलाओं के बारे में भी सोचना चाहिए जिन्हें इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं या जो इससे असहज महसूस करती हैं।
नेहा धूपिया और सई मांजरेकर का भी किया था जिक्र
सलमान ने बातचीत के दौरान नेहा धूपिया और सई मांजरेकर का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने बताया था कि कुछ महिलाओं की पीछे से ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर अलग तरह के कैप्शन के साथ शेयर की जाती हैं।
सलमान ने ऐसी तस्वीरों पर नाराजगी जताते हुए महिलाओं से भी अपनी असहजता के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी। उन्होंने इस तरह की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए इसे ‘घिनौना’ बताया था। अब फराह खान का पैपराजी को रोकने वाला वीडियो सामने आने के बाद सलमान खान का वही बयान फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, फराह ने अपने वीडियो में सिर्फ अपनी आपत्ति जाहिर करते हुए सलमान के बयान का हवाला दिया है।






(@IBeingAdarsh_)