India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज की टीम ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 406 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए। यह वेस्टइंडीज का वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इतना वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का यह सबसे बड़ा स्कोर भी है।
बता दें कि इससे पहले वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर 389 रन था। टीम ने यह स्कोर 27 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ 419 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था। वहीं, वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा टीम स्कोर 4 विकेट पर 498 रन का है, जो इंग्लैंड के नाम दर्ज है। इंग्लैंड ने यह रिकॉर्ड 17 जून 2022 को नीदरलैंड के खिलाफ बनाया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 232 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।
खबर अपडेट हो रही है..

