CWC27 Format: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का फॉर्मेट सामने आ गया है! इस टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी!
आईसीसी ने अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) 2027 का फॉर्मेट पेश कर दिया है! इस टूर्नामेंट में 14 टीमें शामिल होंगी, लेकिन ग्रुप स्टेज में सिर्फ 12 टीमें ही पहुंचेंगी! दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया तीनों मिलकर वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट करेंगे! यह टूर्नामेंट 3 राउंड्स में होगा, जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मैच जाएंगे!
किस तरह खेले जाएंगे ग्रुप स्टेट के मैच?
राउंड 1 सुपर सीरीज़ के तौर पर खेला जाएगा जिसमें 14 क्वालीफाइड टीमों में से रैंकिंग के आधार पर सबसे निचली तीन टीमें (12वीं, 13वीं और 14वीं) राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। सिर्फ टॉप टीम अगले चरण में जाएगी। बाकी दो टीमें बाहर हो जाएंगी। राउंड 2 ग्रुप स्टेज होगा, जिसमें 30 मैच खेले जाएंगे! बची हुई 12 टीमें दो ग्रुप में बंटेंगी! 6-6 टीमों के दो ग्रुप्स में हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुप से टॉप 3 टीमें और दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम सुपर 7 में पहुंचेंगी। इस तरह 7 टीमें आगे बढ़ेंगी और बाकी 5 टीमें इसी राउंड से बाहर हो जाएंगी। राउंड 3 यानी सुपर 7 में 21 मैच खेले जाएंगे और सात टीमें एक-दूसरे से राउंड-रॉबिन में खेलेंगी। हर टीम 6 मैच खेलेगी।
आखिरी चार टीमों में होगी चैंपियन बनने की जंग
राउंड 3 के बाद टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। नॉकआउट स्टेज में सुपर 7 में पहले स्थान वाली टीम चौथे स्थान वाली टीम से और दूसरे स्थान वाली टीम तीसरे स्थान वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी। फाइनल में टॉप 2 टीमों का मुकाबला होगा और वर्ल्ड कप विजेता का फैसला भी।
मैच शेड्यूल कब होगा रिलीज़?
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का मैच शेड्यूल 1 अक्टूबर को रिलीज़ होगा।
इस बार अलग फॉर्मेट लाया आइसीसी
आईसीसी इस बार बिल्कुल अलग फॉर्मेट लाया है, जो पिछले दो वर्ज़न (दो ग्रुप ऑफ 7 और सुपर सिक्स) से अलग है। आईसीसी का कहना है कि अगले वर्ल्ड कप के लिए इस नए फॉर्मेट से हर मैच का महत्व बढ़ेगा और डेड रबर मैच कम होंगे। क्वालीफिकेशन प्रोसेस में होस्ट टीमों और रैंकिंग के आधार पर टूर्नमेंट की टीमें तय होंगी।
Sports – Patrika | CMS

